भारत में महिलाओं का स्वास्थ्य एक उपेक्षित मुद्दा रहा है। वैसे तो महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों का तो बहुत ध्यान रखती है लेकिन खुद के लिए कहीं न कहीं लापरवाही करती है। हर परिवार में वह या तो एक बहन, बेटी, माँ और पत्नी के रूप में सभी लोगों की देखभाल करती हैं। लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है।
अब पहले के मुकाबले महिलाओं में इसे लेकर ज्यादा जागरूकता आई है। आज महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुद जागरूक हो गई हैं, जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए किन चीजों का होना जरुरी है।
आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं पुरषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें बराबरी दें रही है। आज के समय में कई महिलाएं तो ऐसी है, जो पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। इस समय महिलाए वो सभी काम कर रही है जो की एक पुरष करता है। इसलिए ये जरुरी है की वो खुद को स्वस्थ रखें। तभी वह आज के दौर में सबके साथ चल पाएंगी।
महिलाओं के स्वास्थ्य ख़राब होने का करण
पारिवारिक झगड़ा,
काम का दबाव,
पौष्टिक भोजन में कमी,
स्वास्थ्य ख़राब होना,
अधिक वजन,
दिनचर्या ख़राब होना,
शारीरिक श्रम में कमी,