प्ले कितना चले?

फॉरप्ले से लेकर क्लाइमेक्स तक, पूरा ऐक्ट कितनी देर तक चलना चाहिए। क्या इसकी अधिकता और कम समय को मापा जा सकता है? महिलाओं को अधिक संतुष्टि किसमें मिलती है, इंटरकोर्स में या फॉरप्ले में?


सवाल: सहवास की पूरी प्रक्रिया जिसमें फोरप्ले, प्ले और क्लाइमैक्स सभी शामिल हैं, कुल कितना समय लगना चाहिए? यह भी जरूर बताएं कि प्रवेश के कितने समय बाद क्लाइमैक्स पर पहुंचना सही है? 


 

जवाब: ज्यादातर महिलाओं को फोरप्ले ज्यादा पसंद होता है और सच तो यह है कि 'फोरप्ले में ही असल प्ले होता है।' सीधे कहें तो महिलाओं को सफर में ज्यादा मजा आता है। जब उस आनंद में इजाफा होता है, तब महिला क्लाइमैक्स पर पहुंचती है और उन्हें सुकून मिल जाता है। जहां तक फोरप्ले के टाइम की बात है तो इसका टाइम कभी किसी शख्स के लिए तय नहीं हो सकता। इरादा यह होना चाहिए कि दोनों को संतुष्टि मिले क्योंकि इसे कहते हैं (सम+भोग)। चाहे वह प्रवेश के पहले हो, प्रवेश के वक्त हो या प्रवेश के बाद, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऋषि वात्स्यायन अपने महाग्रंथ 'कामसूत्र' में कहते हैं कि पुरुष को यह ध्यान रखना चाहिए कि महिला को किसी भी तरह संतुष्टि मिल जानी चाहिए।